फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के हत्या मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आल ट्राइबल को-आर्डिनेेशन कमेटी के सदस्यों ने कठुआ जिला के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रेस क्लब से इंदिरा चौक तक सदस्यों ने कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन नजाकत चौधरी ने कहा कि बच्ची आठ दिन पहले गायब हुई थी। बाद में उसका शव मिला था। जांच के बाद सामने आया है कि बच्ची को करंट के झटके देकर मारा गया है। यह सबके लिए बहुत ही शर्मनाक बात है। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि पुलिस और अन्य अधिकारी मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की जा चुकी है।
पुलिस जांच अधिकारी मृतका के परिजनों को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। एसपीओ पर आरोप लगाया कि वह सही तरीके से जांच नहीं कर रहा है। इसके विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाए। निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर तलीब हुसैन, वकर एच. भट्ट, वजीद, मुस्ताक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें