फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः आज इन 575 बेटों ने घाटी में पेश की नजीर, सेना में शामिल होने पर जानिए क्या बोले युवा

Sat, 31 Aug 2019 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
575 युवा सेना में शामिल - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के 575 परिवारों में आज खुशी का माहौल है। इन परिवारों से 575 बेटे पासिंग आउट परेड के दौरान लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर में शामिल हुए। सेना में शामिल होने पर श्रीनगर निवासी वसीम अहमद मीर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सेना में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरे पिता भी सेना में थे, उनकी वर्दी ने मुझे सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

 
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद जवान औरंगजेब के दो भाई भी सेना में शामिल हो चुके हैं। बेटों को सेना में शामिल होने के दौरान शहीद के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा था कि उन्होंने अपने एक बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए दो बेटों को सेना में भेजा है।

सीमावर्ती जिला पुंछ के तहसील सलोनी निवासी सेना के शहीद जवान औरंगजेब के दोनों भाई मार्च माह में पुंछ के सुरनकोट में आयोजित भर्ती रैली में शामिल हुए थे। इसमें 11,000 से ज्यादा उम्मीदवार थे लेकिन केवल 101 का चयन किया गया। इन्हीं में यह दो नौजवान भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें