सीआरपीएफ की 53-बटालियन ने बारामुला के उड़ी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। डीआईजीपी सीआरपीएफ उत्तरी कश्मीर ऑप्स रेंज अनीश सिरोही ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया।
साथ ही कहा कि सीआरपीएफ मददगार हेल्पलाइन नंबर 14411 कश्मीरी लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। डीआईजी सीआरपीएफ बारामुला ने लोगों को चावल, अट्टा, दाल, नमक, चीनी और आलू के साथ-साथ कोरोना से लड़ने के लिए कई वस्तुएं वितरित की। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले लोगों का विशेष धन्यवाद किया।
अनीश सिरोही ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे जरूरतमंद लोगों के लिए सीआरपीएफ हमेशा मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर डॉ. रमजान बीएमओ उड़ी ने लोगों को कोविड-19 टीकाकरण और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में भी बताया। ग्रामीणों ने इसके लिए सीआरपीएफ को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें- फूलों की दुनिया: एशिया के सबसे बड़े गार्डन में कदम रखते ही खो जाएंगे आप, देखिए तस्वीरें