फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल चैंपियनशिप: बारामुला की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, लोगों ने सेना को दिया धन्यवाद

Thu, 18 Mar 2021 06:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वॉलीबॉल चैंपियनशिप - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

भारतीय सेना महिला समानता और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी एक मिसाल उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनीयर इलाके में देखने को मिली, जहां सेना ने लड़कियों के लिए वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया।

विज्ञापन


कश्मीर की बेटियों ने कई अवसरों और क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पीर पंजाल ब्रिगेड के तत्वावधान में तोरणा बटालियन द्वारा स्थानीय स्कूल प्राधिकारियों और नागरिक प्रशासन के साथ एक इंटर स्कूल गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इस आयोजन में बोनियार तहसील के पांच स्कूलों की भागीदारी देखी गई, जिसमें 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। मैच दो दिनों में आयोजित किए गए थे।

आयोजन की समाप्ति पर खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक, अभिभावक और नागरिक प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने आयोजन के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें