फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी ने अवैध निर्माण ध्वस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुुरा। कस्बे में आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मार्ग पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करने पर म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) ने कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही मौके से निर्माण कार्य के प्रयोग में लाए जाने वाली सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन

आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मार्ग पर भूमि पर कब्रिस्तान के लिए है। कुछ लोग इस पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर रहे थे। एमसी को इस निर्माण की जानकारी मिली तो मौके पर एमसी के अधिकारी पहुंचे और जमीन व उस पर हो रहे निर्माण की जांच की और दस्तावेज मांगे। जिसके उपलब्ध नहीं कराए जाने पर उसे जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। जिसे गिराते हुए मौके से निर्माण सामग्री जब्त कर ली गई है। इसमें आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें