फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई डेलीवेजरों ने प्रदर्श्खन कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित वेतन जारी करने व नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पीएचई विभाग के डेलीवेजरों ने शनिवार को बोरिया फिल्ट्रेशन प्लांट में ताला बंद कर दी और जमकर प्रदर्शन किया। इससे नरवाल, बाग-ए-बाहु, बठिंडी, सुंजवा, ग्रेटर कैलाश आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसैन ने इस अवसर पर कहा कि गत 55 माह से वेतन जारी नहीं हुआ है। नियमित करने की प्रक्रिया भी कछुआ चाल से चल रही है। ऐसे में आंदोलन तेज करने के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अगर 23 दिसंबर तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 24 को राजभवन का घेराव किया जाएगा। इसमें संभाग भर के डेलीवेजर हिस्सा लेंगे। यहीं नहीं सभी फिल्ट्रेशन प्लांटों से पेयजल की आपूर्ति भी नहीं होने दी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों जिसमें सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनके मसले को चीफ इंजीनियर के समक्ष पहुंचा दिया गया हैं और दो दिनों में कोई फैसला कर लिया जाएगा। प्रदर्शन में दीपक गुप्ता, सुभाष चंद्र, भानू प्रताप आदि ने भी वर्करों की मांगें बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें