कश्मीर में मौजूद तमाम बड़े आतंकी भी पंजाब में बैठे ओजी वर्करों के लगातार संपर्क में हैं। खुफिया एजेंसी के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के ओजी वर्कर पंजाब में सक्रिय हैं। पंजाब के कुछ इलाकों को वह ट्रांजिट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां से आतंकियों के लिए हथियार जमा करने और पैसा एकत्र करने का काम हो रहा है।
नगरोटा हमले की साजिश पंजाब में रची गई थी
पंजाब के तरनतारन में इसी साल ड्रोन से भेजे हथियार बरामद हुए। हथियारों को भेजने में कश्मीर के एक आतंकी का भी हाथ था। दो साल पहले निरंकारी भवन पर हुए आतंकी हमले में जाकिर मूसा का हाथ था। इसके बाद भी मूसा के नाम के पोस्टर पंजाब में दिखे।
इसी साल नगरोटा में आतंकी हमले में पकड़े ओजी वर्कर ने बताया कि उसने पंजाब जाकर हमले की साजिश रची थी। इसके बाद जब रियाज नायकू मारा गया। तब भी पता चला कि रियाज पंजाब के नशा तस्करों से संपर्क में था।