जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में वीरवार को आग लगने की घटना में कम से कम पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक नाबालिग लड़का आग में झुलस गया।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में वीरवार को आग लगने की घटना में कम से कम पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक नाबालिग लड़का आग में झुलस गया। लड़के की पहचान मोहम्मद आसिफ अहंगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ले जाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इस बीच एक अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि सर्दियों के दौरान ठंड से बचने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल ध्यान से करें, क्योंकि आग लगने की ज्यादातर घटनाएं इन्हीं से होती हैं।