फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K के मुगल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत

Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुगल रोड पर दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुगल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुंछ के पास मुगल रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ऑल्टो कार पहाड़ी से करीब 250 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास हुआ है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुंछ के पास मानसर मोड़ इलाके में मुगल रोड पर आल्टो कार से 5 लोग जम्मू की ओर जा रहे थे। इस दौरान पहाड़ी रास्ते पर मुड़ते हुए गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से करीब 250 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

गाड़ी का नंबर JK 18 2571 बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी में सवार सभी लोग श्रीनगर से मुगल रोड के रास्ते जम्मू की ओर लौट रहे थे। हादसे के बाद सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अलीगढ़ के 2 लोगों की मौत

मुगल रोड पर दर्दनाक हादसा - फोटो : File Photo
इस सड़क हादसे में मारे गए 5 लोगों में से 3 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। इनके अलावा अन्य दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक हादसे में मृत मोहम्मद दानिश और मोहम्मद शीवेर अलीगढ़ के निवासी हैं।

इनके अलावा एक अन्य शव की पहचान दक्षिण कश्मीर के कुलगाम निवासी सीरत अहमद के रूप में हुई है। हादसे में घायल दो अन्य लोगों के शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जिन लोगों की शिनाख्त हो गई है उनके परिवारों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें