फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 460 नए मामले आए, 9 मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 16 Nov 2020 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 460 नए मामलों की पुष्टि हुई। 189 मामले जम्मू संभाग और 271 मामले कश्मीर संभाग से आए। नौ मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें चार जम्मू संभाग और पांच कश्मीर संभाग के मरीज थे। शनिवार को दिवाली के दिन प्रदेश में 565 मामले आए थे। इन्हें मिलाकर अब तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 102619 पर पहुंच गया है। हालांकि, सक्रिय मामले केवल 5688 ही है। 

विज्ञापन


जम्मू जिले के मुट्ठी क्षेत्र के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग और आरएस पुरा के दबलैहड़ क्षेत्र के 55 वर्षीय कोरोना मरीज की रविवार को जम्मू के जीएमसी में मृत्यु हो गई। जिला स्तर पर नए मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 94, राजोरी जिले में तीन, उधमपुर में आठ, डोडा में सात, कठुआ में 12, पुंछ में छह, सांबा में 11, किश्तवाड़ में 23, रामबन में 20, रियासी में पांच मामले आए हैं। 

कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 120, बारामुला में 31, बडगाम में 29, पुलवामा में 18, कुपवाड़ा में दो, अनंतनाग में 14, बांदीपोरा में 11, गांदरबल में 20 और कुलगाम में तीन और शोपिया में भी तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


629 मरीज स्वस्थ
24 घंटे में 629 मरीज प्रदेश में स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें जम्मू संभाग के 211 और कश्मीर संभाग के 418 मरीज हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1589 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 2645975 टेस्ट हुए हैं और इनमें से 102619 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें