फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा और शोपियां में मतदान से पूर्व गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी, 44 और युवक हिरासत में 

Fri, 03 May 2019 03:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट पर शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए पत्थरबाजों पर दबिश का सिलसिला जारी है। पुलवामा और शोपियां से 44 और युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह अब तक 100 से अधिक संदिग्ध पत्थरबाजों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को पुलवामा जिले के टहाब और चीवा कलां गांव में सुरक्षाबलों ने छापेमारी की। इस दौरान 38 युवाओं को हिरासत में लिया गया। इसी तरह शोपियां जिले के वेहिल और नरवाह गांव में भी छापेमारी की गई। वहां से छह पत्थरबाजों को हिरासत में लिया गया। इससे पहले भी इन जिलों से 50 के करीब युवाओं को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि अब तक सौ से अधिक ऐसे युवाओं को दबोचा गया है, जो कहीं न कहीं पत्थरबाजी की घटना से जुड़े हैं। 

मीरवाइज ने की गिरफ्तारियों की निंदा
हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक ने इन गिरफ्तारियों की निंदा की। मीरवाइज ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘पुलवामा और शोपियां के युवाओं की रोजाना हो रही गिरफ्तारी की सख्त निंदा करता हूं। जब तक वो सभी लोग जो मानवाधिकार के लिए बोलने का दावा करते हैं, एकजुट होकर नहीं आवाज उठाते, तब तक कश्मीर के लोगों के साथ ऐसा चलता रहेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें