फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में स्वाइन फ्लू के चलते एक और मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। घाटी में 150 के करीब एच1एन1 पॉजिटिव पाए गए हैं।
श्रीनगर में स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (स्किम्स) के प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार को अस्पताल में एक और मरीज की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। मरीज की पहचान श्रीनगर के छानपुरा के भट अब्दुल अहद (78) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष अक्तूबर महीने से अब तक स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कुल 147 मामले एच1एन1 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 115 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और अभी भी फिलहाल 2 मरीज स्किम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें