फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कैसे, पाकिस्तान जाकर बस गए कश्मीर से लापता 4000 से अधिक लोग?

Thu, 12 Jan 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान में बसे 4000 लापता लोग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के चार हजार से अधिक लापता व्यक्ति तथा आतंकी फिलहाल पाकिस्तान तथा पाक अधिकृत कश्मीर में हैं। यह जानकारी राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में दी गई। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक राजेश गुप्ता के प्रश्न के लिखित जवाब में जम्मू कश्मीर के गृह मंत्री की ओर से बताया गया कि रियासत के 4088 लापता व्यक्ति तथा आतंकी पाकिस्तान और पीओके में रह रहे हैं।

पाकिस्तान तथा पीओके से कितने आतंकी परिवार सहित लौटे हैं, इस संबंधी प्रश्न के जवाब में बताया गया कि 337 पूर्व आतंकी 864 सदस्यों के साथ नेपाल तथा बांग्लादेश के रास्ते से लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के लौटने के लिए दी गई है 4 रास्तों को मंजूरी

आतंकियों के लौटने के लिए दी गई है 4 रास्तों को मंजूरी - फोटो : DEMO
2010 की पुनर्वास नीति के अनुसार पूर्व आतंकियों के लौटने के लिए चार रास्तों को मंजूरी दी गई है। इनमें वाघा-अटारी, सलामाबाद, चक्का दा बाग और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल है।

इस नीति को लागू किए जाने के बाद कोई भी युवा इन रास्तों से नहीं लौटा है। चूंकि यहां लौटने वाले युवा नेपाल तथा बांग्लादेश के रास्ते आए हैं, जो स्वीकृत रूट नहीं है। इस वजह से इन्हें नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें