फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में डिप्टी मेयर के बाद अब मेयर के खिलाफ 40 निर्दलीय पार्षदों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 25 Dec 2019 01:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मेयर जुनैद अजीम मट्टू, श्रीनगर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने श्रीनगर नगर निगम की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। नगर निगम के डिप्टी मेयर के बाद अब मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ 40 पार्षद मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव लाए। भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षदों का यह प्रस्ताव नगर निगम आयुक्त को सौंप दिया गया है। आयुक्त खुर्शीद सनई ने प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है। कहा, 40 पार्षदों के हस्ताक्षर का मिलान कर लिया गया है और सभी वैध हैं। 
विज्ञापन


प्रस्ताव मिलने के 48 घंटे बाद कभी भी फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। पिछले कई दिनों से भाजपा मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के बाद विचार-विमर्श कर मेयर पद का प्रत्याशी तय किया जाएगा।

भाजपा के कश्मीर के मीडिया इंचार्ज मंजूर भट ने बताया कि 29 निर्दलीय पार्षदों ने पार्टी से संपर्क साधा था। एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होकर समाज के विकास का वादा करने के नाते मेयर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने को बाध्य होना पड़ा। पिछले एक साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। पार्टी के 11 पार्षद थे। निर्दलियों के समर्थन से संख्या 40 तक पहुंच गई है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 36 पार्षदों का ही समर्थन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नेकां नेता मट्टू ने पिछले साल अक्तूबर महीने में नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से नाता तोड़ दिया था। बाद में वे भाजपा और पीपुल्स कांफ्रेंस के समर्थन से मेयर बने थे। नेकां की ओर से निकाय चुनाव न लड़ने का फैसला करने के बाद उन्होंने सितंबर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 20 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आने के तत्काल बाद पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन ने मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया था। ज्ञात हो कि एक दिन पहले सोमवार को डिप्टी मेयर के खिलाफ 47 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

भाजपा के दो नेताओं ने निभाई अहम भूमिका
भाजपा के महामंत्री संगठन अशोक कौल तथा पूर्व एमएलसी सुरिंदर अंबरदार ने अविश्वास प्रस्ताव लाने में अहम भूमिका निभाई है। अंबरदार ने कहा कि फ्लोर टेस्ट मेयर के प्रति विश्वास का निर्धारण करेगा। भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मेयर कार्यालय की दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ निर्दलीय पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव को पार्टी समर्थन करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें