फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 40 हजार भक्तों ने की पवित्र हिमलिंग की पूजा

Tue, 05 Jul 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा में तीन दिनों में पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वालों का आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है। यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन 16208 यात्रियों ने शाम तक पवित्र श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर लिए थे। दर्शन करने वालों का सिलसिला निरंतर जारी था।
विज्ञापन


जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास में सोमवार सुबह पांच बजे 1843 शिव भक्तों का जत्था पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। बम-बम भोले के जयघोष लगाते श्रद्धालु कुल 60 वाहनों में रवाना हुए। इनमें 35 वाहन पहलगाम और 25 बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए।

यात्रियों में 1414 पुरुष, 332 महिलाओं के अलावा 94 पुरुष साधु और तीन साध्वी भी थीं। जम्मू यात्री निवास में चौथे जत्थे के रवाना होने के बाद दिन भर देश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्तों का पहुंचना जारी रहा। अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का जोश बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम भी यात्रियों का पूरा साथ दे रहा है। जम्मू में मौसम सुहाना होने से स्थानीय धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर भी अमरनाथ यात्री रुख कर रहे हैं। आगामी दिनों में यात्रा में वृद्धि होने की उम्मीद है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में भोले के भक्त भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें