फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने मुठभेड में 4 आतंकियों को मार गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में आई भीषण आपदा का फायदा सीमापार के आंतकवादी लगातार उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सप्ताह में दूसरी बार सीमा पर आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


सेना ने लश्कर-ए-तोएबा के चार आतंकवादियों को शनिवार सुबह हुई मुठभेड में मार गिराया। ये सभी सीमा पर घुसपैछ करने की कोशिश कर रहे थे।

सेना को सीमा पर घुसपैठ खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में सर्च अभियान शुरु किया गया था। इन मारे गए चारों आतंकवादियों के पास से सेना को काफी बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद भी बरामद किया गया है। सेना के मुताबिक ये आतंकी किसी बड़ी को अंजाम देने के लिए सीमा में घुसे थे।
विज्ञापन

200 आतंकी नियंत्रण रेखा पार करने के इंतजार में

भारी हथियारों से लैस करीब 200 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के चारों तरफ भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में इन आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को कई बार नाकाम कर चुके हैं।

श्रीनगर के 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने बताया, नियंत्रण रेखा के पार भारी हथियारों से लैस लगभग 200 आतंकी कश्मीर घाटी में दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पार के घुसपैठियों ने कश्मीर घाटी में हाल ही में आई बाढ़ का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन सेना ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी घाटी में लगभग 200 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं और सेना का सुरक्षा तंत्र उन्हें निष्क्रिय करने के लिए मुस्तैद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें