फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी से दिनदहाड़े नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वीनस चौक इला के में एक गैस एजेंसी से चोर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। एजेंसी में सीसीटीवी लगा था, जिससे पुलिस ने चोरों की पहचान कर ली है और पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गैस एजेंसी में नियुक्त कर्मचारी नकदी गिन रहा था। इसी बीच वह करीब 70 हजार की नकदी को काउंटर पर रख कर शौचालय चला गया और जब वह वापस आया तो नकदी गायब थी। एजेंसी के आसपास भी कोई नहीं था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने पाया कि एजेंसी के अंदर सीसीटीवी लगा है। जब फुटेज देखी गई तो चोरों की पहचान हो गई। चोरी करने वाले कोई पुराने अपराधी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें