फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक परीक्षा में चार ने हासिल की पोजीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू यूनिवर्सिटी की तरफ से मंगलवार को घोषित स्नातक के परीक्षा परिणाम में सरकारी डिग्री कालेज उधमपुर के चार विद्यार्थियों ने पोजीशन हासिल कर कालेज के साथ ही जिले का भी नाम रोशन किया है। पोजीशन हासिल करने के बाद विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गए हैं। कालेज के प्राचार्य प्रो. एसके मगोत्रा के अनुसार आज विद्यार्थियों व शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन

कामर्स स्ट्रीम में बिनिती जसरोटिया ने 73.9 प्रतिशत अंक लेकर जम्मू संभाग में दूसरी पोजीशन हासिल की है। बिनिती शर्मा सीए बन कर अपना व माता पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं। बिनिती ने बताया कि इससे पहले उसने 12वीं सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में नार्दन कमांड में टाप किया था। यह उसकी दूसरी पोजीशन है। उसकी आज खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वह नवंबर से सीए की प्रक्रिया को आरंभ कर देगी। बिनिती ने अपनी उपलब्धि का सारा श्रेय माता पिता व शिक्षकों को दिया। इसके अलावा विकास शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 83.06 प्रतिशत अंक लेकर दूसरी पोजीशन हासिल की है। राहुल वर्मा ने कामर्स में 70.53 प्रतिशत अंक लेकर आठवीं और बंदना शर्मा ने बीसीए में 70.83 प्रतिशत अंक लेकर छठी पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें