फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में फिर लगे भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
भूकंप के झटके - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

जम्मू। रियासत की धरती लगातार डोल रही है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर ही बताया गया है।

विज्ञापन


यह जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था। झटकों से कहीं से कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। तीव्रता कम रहने से कई जगहों पर झटके महसूस नहीं हुए। पिछले माह भी राज्य में दोपहर बारह बजे के बाद 6.2 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए थे।

तब ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 20-30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रियासत में अब तक 8 अक्टूबर 2005 को 7.6 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाला सबसे बड़ा भूकंप आया है। वर्ष 2005 के बाद रियासत में लगातार भूकंप के झटके आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें