जम्मू। एसएएसई ने बारामुला, गुलमर्ग, फुरकान-जे गली, कुपवाड़ा-चोकीबाल-टंगधार में बुधवार को मध्यम श्रेणी के हिमस्खलन की चेतावनी दी है। पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल कारगिल और लेह जिला, बांदीपोरा-कंजालवान-गुरेज सेक्टर और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर निम्न श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में आपात प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।