फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन से जम्मू कश्मीर में 3 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में मौसम फिर आफत लेकर आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। जम्मू एवं श्रीनगर में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीया समीना की मौत पूंछ जिले के सुरानकोट इलाके में हो गई। सफदवली गांव में वह रविवार शाम पानी भरने गई थी, जब भूस्खलन का शिकार हो गई।

पुलिस के मुताबिक, 'पूंछ जिले में 42 वर्षीय एक अधिकारी की मौत भी भूस्खलन के कारण मलबे में दबकर हो गई। उन्हें बचाने की कोशिशें बेकार गईं। हालांकि बाद में उनके शव को निकाल लिया गया और इसे परिजनों को सौंप दिया गया।'
विज्ञापन


पुलवामा जिले के सुनेरगंड गांव में रविवार शाम हुदा और उसकी मां भूस्खलन की चपेट में आ गईं। अधिकारी ने बताया, 'पुलिस और स्थानीय लोगों की कोशिश से हालांकि मां को बचा लिया गया, लेकिन चार साल की बच्ची को नहीं बचाया जा सका।'
विज्ञापन

कई पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप

उधमपुर के खैरी इलाके में पहाड़ से चट्टानें खिसकने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे दोबारा बंद कर दिया गया। इससे दोनों ओर रास्ते में सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। भद्रवाह-किश्तवाड़ सड़क मार्ग भी बंद हो गया है। कटड़ा-सांझीछत में बारिश से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही।

खराब मौसम से जम्मू एयरपोर्ट पर कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। राजोरी जिले में तेज हवाओं और ओले गिरने से रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है।

कई पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

सभी उच्चपर्वतीय इलाकों में सुबह से ही हिमपात हुआ है। चंदनबाड़ी और श्री अमरनाथ गुफा पर सुबह से शाम तक तीन इंच से लेकर एक फुट तक हिमपात हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें