फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, शोपियां से हिजबुल के 3 आतंकी गिरफ्तार 

Sat, 25 Jun 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने शोपियां में हिजबुल के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। 

इन तीन हिज्बुल के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हिजबुल को बड़ा झटका लगा है। दो जुलाई से शुरु हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले इनकी गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से कश्मीर घाटी में सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में अब तक सात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। जो कि आतंकी सगंठनों के लिए कश्मीर घाटी में बड़ा नुकसान माना जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें