राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के दूर दराज के क्षेत्र नीरोजाल के एक छात्र ने इतिहास रच दिया है। ऑल इंडिया स्तर पर ली गई एमबीबीएस की परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है। जानकारी के अनुसार उक्त निवासी तसद्दक हुसैन पुत्र मोहम्मद सादिक एम्स द्वारा ली जाने वाली एमबीबीएस की पढ़ाई की एंट्रेंस परीक्षा में बैठा था।
कुछ दिने पहले घोषित हुए परीणाम में तसद्दक ने एसटी कैटागिरी में 8वां स्थान प्रप्त किया है। एसटी कैटागिरी में एम्स में 8वां स्थान प्राप्त करने पर छात्र सहित उसके परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
अमर उजाला के साथ बातचीत में छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया। शहर के फतेहपुर स्थित मुस्लिम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का छात्र तसद्दक ने बताया कि शुरू से ही वह डाक्टर बन कर अपने गरीब लोगों की सेवा करना चाहता था।
केवल डाक्टर नहीं बल्कि विशेषज्ञ डाक्टर बनना उसका सपना था और अपने सपने को साकार करने के लिए उसने दिन रात कड़ी मेहनत की। स्कूल के संस्थापक जाकिर ने बताया कि तसद्दक शुरू से ही बढ़ा होनहार बच्चा था। पढ़ाई के साथ अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी वह हमेशा सबसे आगे रहता था।