फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

Mon, 14 Jul 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शिव भक्तों का जोश बढ़ने लगा है। वीरवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 2508 श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना हुए। पिछले चौदह दिन में यह सबसे बड़ा जत्था है। इसमें 1777 पुरुष, 494 महिलाएं, 45 बच्चे और 192 साधु शामिल हैं।
विज्ञापन


पहलगाम मार्ग खुलने के बाद यात्रा में बढ़ोतरी हुई है। यात्रा के पहले नौ दिन में एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए थे लेकिन अगले तीन दिन में ही यह आंकड़ा डेढ़ लाख से ऊपर चला गया, जिससे साफ है कि यात्रियों में बाबा के प्रति आस्था बढ़ने लगी है।

वीरवार तड़के 4:20 बजे 69 छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ भक्तों का जत्था आगे बढ़ा। आधार शिविर जम्मू से इससे पहले पांच और सात जुलाई को सबसे ज्यादा 2400 से ज्यादा श्रद्धालु रवाना हुए थे। इस दौरान भक्तों ने बम-बम भोले, जय शिवशंकर के जयघोष लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन


आधार शिविर पहुंचे दिल्ली निवासी रामेश्वर गुप्ता ने कहा कि वह पिछले कई साल से पहलगाम रूट से दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बार भी बाबा के दरबार में पारंपरिक रूट से होकर ही पहुंचेंगे। अभी तक मौसम ने बाबा के भक्तों का पूरा साथ दिया है। जम्मू में गर्मी जरूर है लेकिन बाबा के दरबार तक पहुंचते-पहुंचते सारी थकान दूर हो जाती है। एक अन्य श्रद्धालु रजनी शर्मा ने कहा कि भोले नाथ के प्रति उनकी काफी आस्था है।

वह विकट परिस्थितियों में अपने भक्तों की लाज रखते रहे हैं और उम्मीद है कि इस बार भी आखिर तक पवित्र गुफा में दर्शन देने के लिए बाबा बर्फानी विराजमान रहेंगे। आधार शिविर में भक्तों की संख्या बढ़ने से रौनक बढ़ गई है। भगवती नगर क्षेत्र भी देर शाम तक यात्रियों की रौनक रहती है। यात्री बड़ी संख्या में स्थानीय धार्मिक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें