फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बाड़ के लिए 21 करोड़ मंजूर

Tue, 30 Sep 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई बाढ़ के बाद भारत-पाक सीमा पर तबाह हो चुकी बाड़ और बीएसएफ चौकियों को दोबारा से बनाने के लिए केंद्र ने 21 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के बाद प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों और  सुरक्षा बल के मुख्यालयों का हालिया दौरा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अनुदान को मंजूरी दी।

बीएसएफ ने पहले ही सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तबाह हो चुकी बाड़ को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

बीएसएफ अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को उनके हेडक्वार्टर दौरे के दौरान 30 बॉर्डर पोस्ट को हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया था। अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए  सरकार ने  तुरंत अनुदान को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें