फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में बाढ़ के बाद अब प्रशासन का कहर

Tue, 30 Sep 2014 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के प्रशासन ने मंगलवार को रीगल चौक के आसपास बनी 20 दुकानों को गिरा दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि चौक पर बनी इन दुकानों का हाल ही में अवैध निर्माण किया गया था।
विज्ञापन


श्रीनगर नगर निगम(एसएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि हमने उन दुकानों को गिराया है जो हाल ही में रीगल लेन और रेजीडेंसी रोड पर बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि हम लोग बाढ़ से आए कचरें और मलवे को साफ करने का काम कर रहे हैँ। हम किसी को भी इस स्थिति में फायदा उठाने नहीं दे सकते हैं।

एसएमसी प्रशासन ये कदम हाल ही में मीडिया में आई उन रिपोर्टों के बाद उठाया है। जिसमें कहा गया था कि कुछ लोग हाल ही में आई बाढ़ में  का फायदा उठाते हुए इस तरह का अवैध निर्माण कर रहे थे। आपको बताते चले कि इन दिनों कानून लागू करने वाली एजेंसियां कश्मीर में आई बाढ़ में बचे लोगों के पुनर्वास में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दुकानदार ने रेजीडेंसी रोड पर अवैध निर्माण कर रोड का जाम कर दिया। ये दुकानदार कांच के टुकड़े भी सड़क पर फेंक देते हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण से कई बार पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें