फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: शेल विस्फोट से दो भाइयों की मौत

Thu, 06 Aug 2015 12:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मानसबल सैनिक स्कूल के निकट की पहाड़ी पर बुधवार को एक शेल फटने से दो भाइयों की मौत हो गई। उनका एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाबा सलीन इलाके के कुछ किशोर नजदीक की पहाड़ी पर खेलने गए थे। वहां पड़े शेल से वह खेलने लगे तभी उसमें अचानक विस्फोट हो गया। इसमें बिलाल अहमद रेशी (10 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

उसके भाई शाकिर अहमद रेशी (12 वर्ष) और मित्र मुजमिल नबी राथर गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ले जाया गया। वहां शाकिर ने दम तोड़ दिया जबकि मुजमिल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र की तलाशी के बाद पुलिस ने बताया कि उन्हें आशंका है कि क्षेत्र में कई गोले (बिना फटे) मौजूद हो सकते हैं। इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी कोई और घटना न हो।

घटना के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी घाटी के कई इलाकों में शेल फटने से कई जानें जा चुकीं हैं जिनमें अधिकतर मासूम बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें