फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से हेल्थ विंग ने नहीं उठाए सैंपल

Wed, 05 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

नगर निगम के हेल्थ विंग ने दो माह से सैंपल नहीं उठाए हैं। कारणवश शहर में दुकानदारों, रेस्तरां, ढाबा और होटलों वालों की ओर से लोगों को क्या परोसा जा रहा है क्या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हेल्थ विंग का कोई शिकंजा नहीं होने के कारण लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में यह बड़ा चुनौतीपूर्ण बना हुआ है कि खाद्य पदार्थों की जांच कैसे होगी।
 
नगर निगम के हेल्थ विंग ने 25 मई, 2015 में सैंपल उठाने की पावर वापस मिलने पर 16 सैंपल उठाए थे, जिसमें मैगी, आयल सहित अन्य खाद्य पदार्थ थे, लेकिन एक सप्ताह के बाद ही हेल्थ एंड फूड सेफ्टी के आयुक्त सचिव ने आर्डर जारी करते हुए हेल्थ विंग के सैंपल उठाने पर अस्थायी रोक लगा दी। इसके बाद हेल्थ विंग सैंपल न उठाने में दोबारा से बाध्य हो गया।
विज्ञापन


अक्तूबर 2014 में हेल्थ विंग को डी-नोटिफाई किया गया था। इसके 10 माह के बाद पावर दोबारा से दी गई, लेकिन एक सप्ताह में ही वापस ले ली गई। अपने एक सप्ताह के कार्य में हेल्थ विंग ने डेढ़ दर्जन सैंपल उठाए।
विज्ञापन


दूसरी और ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग की ओर से लाइसेंस के लिए फीस तो जमा की जा रही है, लेकिन लाइसेंस नहीं दिए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग ने कुछ मामलों में लाइसेंस जारी किए हैं, जो कि मान्य नहीं हैं। ऐसा करते विभाग लोगों को गुमराह कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें