फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से दहल उठी एलओसी, चार घायल

Mon, 11 Aug 2014 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान की ओर से सीमा पर पिछले 24 घंटे से लगातार गोलीबारी हो रही है।
विज्ञापन


बीती रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की गयी है। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की आठ चौकियों पर फायरिंग की। इसमें भारत के दो जवान और स्थानीय नागरिक भी घायल हो गये हैं।

पाकिस्तान ने आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) और एलओसी (नियंत्रण रेखा) दोनों पर सीज फायर तोड़ा।

गोलीबारी की ताजा तस्वीरे देखने के लिए क्लिक करें।

घुसपैठ करान के ल‌िए की जा रही है फायर‌िंग

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्‍तान की ओर से भारत में घुसपैठियों को सीमा पार कराने के लिए शायद यह कार्रवाई की गयी हो।

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है। फायरिंग की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने को घरों में भी सेफ नहीं मान रहे हैं।

आईबी पर पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार शाम करीब चार बजे सीमा सुरक्षा बल की नेकोयाल पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

रात भर रुक-रुक कर की फायर‌िंग

पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा स्नाइपर राइफल से कुछ ही फायर किए जाने के बाद फायरिंग बंद कर दी गई। इसके चलते बीएसएफ के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।

रात आठ बजकर 38 मिनट से आठ बजकर 44 मिनट तक पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर की टेंट गार्ड पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसके बाद कुछ देर तक फायरिंग बंद रही।

रात करीब ग्यारह बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टार दागने भी शुरू कर दिए थे। बीएसएफ द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही थी। 18 और 21 जुलाई को पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा स्नाइपर राइफल से की फायर‌िंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

इससे पूर्व रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे पाकिस्तानी सेना ने जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें