फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ के लिए पहले 2.96 लाख पंजीकरण

Tue, 03 Mar 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा 2015 के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का काम सोमवार को शुरू हो गया। जेएंडके बैंक की देशभर में फैली 87 शाखाओं से पहले दिन 2,96,180 श्रद्धालुओं ने यात्रा पर्ची हासिल की। यात्रा की पहली पर्ची उज्ज्वल शर्मा को मिली।
विज्ञापन


रेजीडेंसी रोड शाखा में बैंक के जोनल हेड जम्मू (सेंट्रल) अरविंद गुप्ता ने उज्ज्वल को पर्ची प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं, वह बैंक की 87 शाखाओं में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण के दौरान अधिकृत डाक्टर या चिकित्सा संस्थान का हाल ही में दिया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकरण के दौरान चिकित्सा प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो और 50 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार गुप्ता के अनुसार बैंकों में पंजीकरण शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वह उचित स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ ही आवेदन करें। बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यात्रा पंजीकरण वाली बैंक शाखाएं-

जेएंडके बैंक की विभिन्न शाखाओं में शनिवार को छोड़कर प्रत्येक दिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक पंजीकरण होगा। शनिवार को दोपहर एक से शाम चार बजे तक लोग पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण जेएंडके बैंक की रेजीडेंसी रोड, बख्शी नगर, गांधी नगर, बिलावर, उधमपुर, राजोरी, पुंछ, रामबन और डोडा की शाखाओं में होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें