फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम करवट बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत के कई हिस्सों में सोमवार से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 16 और 17 अप्रैल को रियासत के कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, रविवार को जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। खासी गर्मी ने जनजीवन को हलकान किया।
विज्ञापन

जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.3 , पहलगाम में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। लेह में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अच्छी खासी गर्मी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें