फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 सुरक्षाकर्मी दिनरात ईवीएम मशीनों की कर रहे निगरानी

Mon, 15 Apr 2019 02:08 AM IST
vivek shukla अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

 पहले चरण में जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर मतदान हो चुका है। 24 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो चुकी है। इन मशीनों को जम्मू के पालीटेक्निक कालेज में रखा गया है। यहां 23 मई को गिनती होगी। इन ईवीएम मशीनों की सुरक्षा इस तरह से की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। सुरक्षाबलों की दो कंपनियों को विशेष रूप से इसकी निगरानी के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 180 सुरक्षाकर्मियों को ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए लगाया गया है। जिस जगह इन मशीनों को रखा गया है, उसके चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ईवीएम मशीन के चारों तरफ और इनके सीधा ऊपर नजर रखने के लिए विशेष रूप से सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिसका एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में हर समय सीनियर अफसर बारी-बारी से मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

इसके अलावा ईवीएम मशीनों के इर्द-गिर्द तेजी रोशनी की व्यवस्था की गई है। ताकि रात के  समय भी पूरी नजर रखी जाए। सीसीटीवी और तेज रोशनी के लिए बाकायदा जेनरेटर की व्यवस्था की गई है, ताकि एक मिनट के लिए बिजली गुल न हो सके। एक मिनट के लिए भी सीसीटीवी और रोशनी बंद न होने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह हर रोज ईवीएम मशीनों को रखे गए स्थानों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


अगले एक महीने तक इसकी पहरेदारी करनी होगी। पालीटेक्निक कालेज  के मुख्य गेट पर हर समय तीन से चार सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे ड्यूटी देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पालीटेक्निक के हर छोटे मोटे रास्ते पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि परिंदा भी पर न मार सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें