जम्मू। राज्य पुलिस विभाग में वर्दी की आड़ में हेरोइन तस्करी का धंधा फलफूल रहा है। विभाग में आए दिन ऐसे में मामले सामने आ रहे हैं। एक नेक्सेस की तरह काम हो रहा है, जिसके वीडियो तक वायरल हुए हैं।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस विभाग ने सभी थानेदारों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि वह अपने थाने में उन पुलिस कर्मियों पर नजर रखें, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि आरएस पुरा सब डिवीजन सांबा, अखनूर सब डिवीजन में कुछ पुलिस कर्मियों पर पुलिस को शक है।
कुछ कर्मी हैं, जिनके हेरोइन की तस्करी में शामिल होने का शक है।उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल 60 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। इसके पहले भी एक पुलिस कर्मी हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। इसके पहले पुलिस की दो महिला एसपीओ प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पकड़ी गई थीं।