जम्मू। पुंछ जिले में सेना के फायरिंग रेंज के लिए राज्य सरकार ने 404 कनाल भूमि चिह्नित किया है। यह जमीन हवेली तहसील के झुलास गांव में है। सरकार ने सेना को दस साल के लिए यह जमीन देने का फैसला किया है। सरकार ने इस पर दो महीने में लोगों से आपत्तियां मांगी हैं। ज्ञात हो कि पिछले साल अखनूर में राज्य सरकार की जमीन दस साल के लिए फायरिंग रेंज के लिए दी गई थी। आठ जून 2017 को 82 कनाल जमीन उधमपुर में दी गई थी। गत वर्ष ही मार्च महीने में लेह में पांच लाख कनाल जमीन को फायरिंग रेंज के लिए घोषित किया गया था।