जम्मू। पठानकोट और जालंधर के बीच गन्ना किसानों के आंदोलन के चलते शनिवार को 17 ट्रेनें रद्द रहीं। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया।
ट्रेनें रद्द होने के चलते यात्रियाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। परेशान यात्रियों को बसों से सफर तय करना पड़ा है। जम्मू तवी प्लेटफार्म में यात्री ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि ट्रेन रद्द हो गई है तो वह या तो घर लौट गए या फिर बसों से मंजिल के लिए निकले। जो यात्री दूसरे राज्यों के हैं और वहां के लिए कोई सीधी बस नहीं है या बस से नहीं जा सकते हैं ऐसे यात्री ठंड के बीच प्लेटफार्म पर भी रुके हैं।
कटड़ा से आने और जाने वाली ट्रेनें रद्द होने से श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। जम्मू रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों का हाल जानने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ रही। बताया जाता है कि हालात सामान्य होने पर ही ट्रेनों को यहां से रवाना किया जाएगा। बड़ी बात यह भी है कि कई ट्रेनें जम्मू आ भी नहीं पाई हैं। ऐसे में वह यात्री रास्ते में ही फंसे रहे। यात्री ऋषि कुमार, मनोज और पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, मगर ट्रेनें रद्द है। ऐसे में वह बस से दिल्ली के लिए निकले।
शनिवार को ये रेलगाड़ियां रहीं रद्द
एसवीडीके -डीएलआई (14034), एसवीडीके-आरकेएसएच (14610),जेएटी-डीईई (12266), एसवीडीके-एनडीएलएस (12446), जेएटी-डीएलआई (14646), एसवीडीके-एनडीएलएस (122462), पीटीके-जेयूसी (74904), जेयूसी-पीटीके (74903), जेयूसी-पीटीके (12238), जेयूसी-पीटीके (74902), आरकेएसएच-एसवीडीके (14609), डीएलआई-जेएटी (14645), एनडीएलएस-एसवीडीके (22461), एनडीएलएस-एसवीडीके (12445), डीएलआई-एसवीडीके (14033), डीईई-यूएचपी (22401) और एसवीडीके-डीएलआई (04410) रद्द रहीं।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
जेएटी-बीएसबी (12238), जेएटी-एएलएल (12414), जेएटी-केओएए (13152), जेएटी-एनडीएलएस (12426), जेएटी-पुणे (11078), एसवीडीके-एमएएस (16032), जेएटी-बीजेयू (12588), एआईआई-जेएटी (12413), एनडीएलएस-जेएटी (12425), एनडब्ल्यूएच-जेएटी (12331), बीडीटीएस-एसवीडीके (12471) और आईएनडीबी-एसवीडीके (12919)।