पुंछ। शनिवार को जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कराए जाने के बाद देर रात तक अधिकतर पंचायतों की मतगणना जारी रही। जिले की सूरनकोट तहसील के सबसे दूरदराज की दो पंचायतों हिलकाका और अपर मरहोट पंचायत की मतगणना रविवार को करवाई जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि सड़क एवं संचार संपर्क से वंचित इस क्षेत्र में मतदान के बाद मतदान कर्मचारियों को मतपेटियों सहित पैदल सड़क तक पहुंचने में छह से सात घंटे का समय लगता है। ऐसे में इन दो पंचायतों की मतगणना रविवार को करवाई जाएगी। ब्यूरो