फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल एवं रामसू के 18 सरपंच, 30 पंच का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन जिले के बनिहाल और रामसू ब्लॉक कम से कम 18 सरपंचों और 30 पंचों ने शुक्रवार को प्रशासन को आगे जमा करने के लिए संबंधित प्रखंड विकास सलाहकारों को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस संबंध में बनिहाल और रामसू में निर्वाचित ग्राम प्रतिनिधियों की बैठकें हुईं और प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में बनिहाल में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत एक बैठक की हुई। इसमें उन्हें प्रशासन की ओर से आमंत्रित नहीं किया गया। कई सरपंचों ने कहा कि हमने बहुत कठिन स्थिति में चुनाव लड़ा है, लेकिन हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। विभाग ग्राम प्रतिनिधियों की सहमति या विश्वास में लिए बिना क्षेत्रों में विकास कार्य करवा रहा है।
अगर हमें सरकार और प्रशासन की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं है तो प्रतिनिधित्व का कोई मतलब नहीं है। इसलिए इस्तीफा संबंधित प्रखंड विकास सलाहकारों को प्रेषित कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसल (बीडीसी) बनिहाल और रामसू से कोई इस्तीफा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें