जम्मू और श्रीनगर शहर में खेलों इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जा रहे हैं। जम्मू में फेंसिंग और श्रीनगर में रोविंग खेल में सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसमें 18 विभिन्न पदों पर प्रबंधक, सहायक कोच, युवा पेशेवर, पोषण विशेषज्ञ, सट्रेंश एंड कंडीयशनिंग कोच, कंडीयशनिंग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट आदि को नियुक्ति किया जाना है।
इसके लिए 49 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया है। साक्षात्कार के बाद इन्हें नियुक्ति किया जाएगा। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने देश के साथ राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों में खेलों इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दस सेंटर खोले हैं।
इसमें दो जम्मू-कश्मीर प्रदेश में भी है। जम्मू में फेंसिंग और श्रीगनर में रोविंग खेल का सेंटर बनाया गया है। जम्मू में फेंसिंग का सेंटर एमए स्टेडियम के नए इंडोर हाल में बनाया गया है। इसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण व प्रशिक्षण मिलेगा।
सेंटर के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से खेल उपकरण भी पहुंच चुके है। अब सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति होने से उसके शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। सेंटर स्थापित होने से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी।
स्पोर्ट्स ने 18 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी से पिछले वर्ष जुन में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 26 नवंबर को एक कमेटी गठित की थी। अब स्पोर्ट्स काउंसिल इन पदों के लिए चिन्हित 49 लोगों का साक्षात्कार लेने जा रहा है।