जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रियासत में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए उन्हें राज्यपाल एनएन वोहरा की तरफ से न्योता तो मिला है, लेकिन वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
परेड ग्राउंड जम्मू में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेने के कारण बारे बताते हुए कहा कि उन्हें श्रीनगर में अपने घर जाना है। ऐसे में वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
उन्होंने कहा कि रियासत में क्रिकेट मैदानों को और बेहतर करने की आवश्यकता हैं। रियासत के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए ताकि आईपीएल ही नहीं राज्य के क्रिकेट राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बना सकें।