फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हरियाणा के श्रद्धालु का माता वैष्णो देवी में मिला पेड़ से लटकता शव, जांच जारी

Tue, 22 May 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
vaishno mata - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव ट्रैक के पास ही एक पेड़ से लटकता शव बरामद हुआ है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि कई अन्य बिंदुओ पर अभी जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत के निवासी विजय कुमार(23) रविवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने आए थे। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बाड़ गंगा के पास ट्रैक से करीब 100 मीटर दूर के पास एक पेड़ से लटकता मिला।

पुलिस के मुताबिक एक श्रद्धालु की नजर उनके लटकते शव पर गई जिसने इस बात की सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक शुरूआती जांच के अनुसार ये मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


हालांकि जांच अभी जारी है। कटरा पुलिस हरियाणा पुलिस से संपर्क कर श्रद्धालु के घर के बारे में जानकारी जुटा रही है।  गौरतलब है कि ट्रैक पर पहले भी कई श्रद्धालुओं की मौत दम घुटने व अन्य गंभीर बीमारियों से हो चुकी हैं। लेकिन आत्महत्या की ये पहली घटना बताई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें