फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जेल की सुरक्षा तीसरी आंख करेगी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हीरानगर। सब जेल की सुरक्षा को बढ़ाते हुए बुधवार को जेल में हाई टेक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम शुरू किया गया। इससे जेल में होने वाली हर गतिविधि पर पूरी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

जेल पुलिस के महानिदेशक एसके मिश्रा ने इस सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह जेल सीमावर्ती मार्ग पर बनी है तथा इसके पास आतंकी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसके लिए जेल सुरक्षा को और मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से यहां नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यहां होने वाली हर गतिविधि पर नजर रहेगी। जेल के भीतर कैदियों तथा जेल स्टाफ के बीच रिश्तों की पारदर्शिता पर भी नियंत्रण रहेगा। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात भी की तथा कैदियों के लिए किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया। इस अवसर पर एसएसपी सुलेमान चौधरी, सब जेल अधीक्षक फिरोज अहमद लोन, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें