फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली परियोजनाओं के लिए 1700 करोड़ मंजूरी

Wed, 06 May 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में बिजली परियोजनाओं के लिए वितरण सुधार कमेटी (डीआरसी) ने 1700 करोड़ की राशि की मंजूरी प्रदान की है। 1249.68 करोड़ रुपये दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और आईपीडीएस के तहत 450 करोड़ की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव इकबाल खांडे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई डिस्ट्रीब्यूशन रिफार्म कमेटी (डीआरसी) की बैठक में विद्युत परियोजनाओं के लिए राशि को मंजूर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और आईपीडीएस जैसी परियोजनाओं से रियासत में शहर और गांवों में बिजली ढांचे को मजबूती मिलने से आपूर्ति में बेहतरी लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सब ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में सुधार लाने की दिशा में परियोजनाएं अहम भूमिका निभाएंगी।

बैठक में योजना और विकास विभाग के प्रधान सचिव बी आर शर्मा, वन विभाग के प्रधान सचिव आर के गुप्ता, बिजली विभाग के प्रधान सचिव संदीप नाइक, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें