फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम की 168 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, रजत और कांस्य पदक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम जिले की 168 पंचायतों को वर्ष 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें से 105 पंचायतों को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के आधार पर रजत और 63 को कांस्य पदक मिला है। इस उपलब्धि पर सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह डीसी डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और क्षेत्र स्तरीय कर्मचारियों सहित जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया। उनके अथक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

डीसी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह उपलब्धि निरंतर सामुदायिक भागीदारी, मज़बूत अंतर विभागीय समन्वय और सभी स्तरों पर अटूट समर्पण का परिणाम है। बोले, टीबी के खिलाफ यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हम आज इस सफलता का जश्न मना रहे हैं लेकिन हमें अपने प्रयासों को और तेज़ करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि बडगाम में कोई भी घर टीबी उन्मूलन के हमारे पूर्ण लक्ष्य से पीछे न छूटे।समारोह में उपायुक्त ने पंचायत सचिवों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को गांधी प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस जन स्वास्थ्य सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बडगाम, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी-क्षय रोग नियंत्रण, जिला क्षय रोग केंद्र बडगाम के एनटीईपी कर्मचारी, पंचायत सचिव, क्षेत्र स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएचओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें