फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नाके के दौरान दो आतंकी और दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन

श्रीनगर। पुलिस ने शुक्रवार को दो आतंकियों तथा दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। करननगर के लसजन इलाके में पुलिस की ओर से लगाए गए नाके के दौरान दो आतंकी और एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक आतंकी सफेद रंग की स्कार्पियो से जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को युवकों को देख कर शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को घेर कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही गांदरबल से भी हिज्ब के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शलबग इलाके के लोबार मोहल्ला में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान हिजबुल आतंकियों के मददगार नजीर अहमद मलिक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी गांदरबल ने बताया कि युवक हिब्ज आतंकियों को सामान मुहैया कराता था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सामान भी बरामद किया है। पुलिस उससे आतंकियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने में भी लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें