अनंतनाग। अनंतनाग म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यकारी अधिकारी गुलाम मोहम्मद मलिक का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आवास के भीतर कथित रूप से रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में शराब की बोतल भी देखी गई है। उसमें अधिकारी किसी व्यक्ति से पैसे लेते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर बेसर खान ने बताया कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान लिया और तुरंत संबंधित अधिकारियों द्वारा वीडियो की सत्यता का पता लगाने तक आरोपी अधिकारी को अपने कार्यालय में अटैच कर दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही निकला तो आरोपी अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो