फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लैड के क्षेत्र के ग्रामीणों ने उच्च क्षमता का बिजली ट्रांसर्फामर लगवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। काफी समय से स्लैड क्षेत्र के ग्रामीण गांव के ग्रिड स्टेशन में दस एमबी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है। इसके चलते गुस्साए लोगों ने शनिवार को बजली विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच तिलक राज भगत सहित अन्य पंचों ने कहा कि पिछले कई साल से ग्रिड स्टेशन के अधीन तीन दर्जन गांव के लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाने पर बिजली विभाग और राज्य सरकार से ग्रिड स्टेशन में दस एमबीए क्षमता का बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग करने पर सिवाय झूठे आश्वासनों के कुछ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इन दिनों पड़ रही गर्मी में लोगों का जीना मुहाल बना होने पर कम वोल्टेज के साथ की जा रही अघोषित बिजली कटौती के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक क्षेत्र के ग्रामीण शांति पूर्ण विरोध- प्रदर्शन कर दस एमबी का बिजली ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग कर रहे अगर आने वाले दिनों में उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो तीन दर्जन ग्रामीण आंदोलन तेज करेंगे, जिसके लिए बिजली विभाग और राज्य की सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें