फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस तथा सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों ने दोनों यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को और सतर्क रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बालटाल बेस कैंप, मनिगाम तथा दोमेल का दौरा कर इन स्थानों पर की गई सुरक्षा तैयारियों की जानकारी हासिल की। उन्होंने यात्रा मार्ग तथा हेलीपैड पर सुरक्षा इंतजाम व संचार के साधनों का भी जायजा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक में डीजीपी ने सभी के बीच प्रभावी तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसी प्रकार की खामियों को तत्काल दूर करने तथा समय की पाबंदी का पूरा ख्याल रखने को कहा ताकि यात्रा सुचारु रूप से चल सके। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को हर प्रकार की मदद मुहैया कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को बिना सुरक्षा वाले रूट पर जाने से रोकने तथा समय सीमा खत्म हो जाने के बाद यात्रा पर न जाने की सलाह दी जाए।
इस बीच आईजी एसपी पाणि व आईजी सीआरपीएफ राजेश कुमार ने अनंतनाग का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। आईजी ने पंथा चौक, पारिमपोरा, सुंबल, बारसू, मनिगाम ट्रांजिट कैंप तथा अन्य वैकल्पिक रास्तों का भी दौरा किया। उन्होंने जवानों से सतर्क रहने और बेहतर तालमेल रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


हाईवे पर भी जांची सुरक्षा व्यवस्था
सीआरपीएफ तथा पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पंथा चौक से पारिमपोरा तक का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली। खासकर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के बारे में जाना। ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे। पिछले वर्ष यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें