फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में जीपीएस लगाने के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल का दिखा असर, यात्री हुए दरबदर

Thu, 13 Jun 2019 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बस की हड़ताल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जीपीएस लगवाने सहित अन्य निर्देशों के विरोध में बुधवार को ट्रांसपोर्ट्स की दिनभर हड़ताल रही, जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑल जेएंडके टांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के वाहनो में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश के विरोध में दिनभर कामर्शियल वाहन बंद रखे। इस कारण बस और मेटाडोर के नहीं चलने पर यात्रियों को दिनभर दरबदर होना पड़ा।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र में आटो व मेटाडोर सेवा ठप रहने से लोगों को दो पहिया वाहनों व कारों से लिफ्ट लेकर आवागमन करते देखा गया। उधर, सीमावर्ती क्षेत्र के दूरदराज गांव में आवागमन करने के लिए लोगों को तांगों का सहारा लेना पड़ा। आरएस पुरा-जम्मू बस यूनियन के प्रधान लाभ सिंह चिब ने कहा कि पहले ही ट्रांसपोर्ट्स पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की मार झेल रहे हैं। उधर, अब वाहनों के इंश्योरेंस में भी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब जीपीएस लगवाने से दिक्कतों का सामना करना पडेगा। इस कारण विरोधस्वरूप बुधवार को हड़ताल पर जाना पड़ा।

राम सिंह, यशपाल, पंकज शर्मा, किरणा वर्मा, मनोज चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों द्वारा ओवरलोडिंग करने पर कार्रवाई करने की बजाए यातायात विभाग लीपापोती कर रहा है। अधिकतर वाहन चालक तय रूट पर वाहन नहीं चलाते हैं। जीपीएस लगाने से पहले अन्य त्रुटियों को दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


परगवाल में प्रभावित रहा जनजीवन
ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल पर चले जाने से राज्य सहित सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही लोग अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए वाहनों का इंतजार करते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा लोगों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन में हुई परेशानी
ट्रांसपोर्टरों के हडताल पर जाने से अखनूर में भी व्यापक असर देखा गया। लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी हुई। खासतौर पर सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि जेकेएसआरटीसी की बसें चलने से कुछ राहत मिली। लोगों का कहना है कि हड़ताल से पहले सरकार को लोगों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए था।

विजयपुर और सांबा में भी दिखा खासा असर
सांबा, विजयपुर और बिश्नाह में भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का खासा असर देखने को मिला। लोगों को अन्य वाहनों से लिफ्ट लेते हुए आवागमन करते देखा गया। विजयपुर में सड़कें सुनी दिखाई दीं। कुल मिला कर चक्का जाम पूरी तरह से सफल रहा, जिस कारण बाजार भी सूने रहे। दिनभर लोग काफी परेशानी हुई। महिला रानी देवी के अनुसार की उन्हें जम्मू किसी जरूरी काम के लिए जाना था, लेकिन बसों के नहीं चलने से परेशानी हुई। उधर, हड़ताल के कारण बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वालों और जिन स्कूलों विशेष क्लासें लग रही हैं वहां पर छात्रों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें