राज्य सरकार ने आज कश्मीर प्रशासनिक सेवा के दस अफसरों का तबादला कर दिया। लेह में अतिरिक्त जिलाधीश हसन खान को पीओ डीआरडीए लेह के पद पर तैनात किया गया है।
एडीसी बारामुला नसीर अहमद नक्श को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद और एडीसी गांदरबल रवींद्र कुमार भट्ट को एडीडीसी बारामुला के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
एडीसी रियासी राजेंद्र सिंह तारा को रिजनल डायरेक्टर लैंड रिकार्ड और सर्वे जम्मू, एडीसी पुलवामा मुनील उल इसलाम को इसी जिले के एडीडीसी के पद पर भेजा गया है।
मोहम्मद हारुन मलिक को रिजनल निदेशक लैंड रिकार्ड श्रीनगर, रियाज अहमद वानी को एडीसी बारामुला, एडीसी श्रीनगर शहवाद अहमद मिर्जा को तब्दील कर एडीसी गांदरबल, राजेश कुमार शवन को डिप्टी लेवर कमिश्नर सेंट्रल और मोहम्मद शफीक चक को एडीसी पुलवामा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं राज्य सरकार की ओर से नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के तहत नई तहसीलों में कामकाज करने की दिशा में पहल सोमवार को हो गई।
राजस्व विभाग में 156 तहसीलदारों, इंचार्ज तहसीलदारों को तब्दील करने के साथ नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर इंचार्ज तहसीलदारों के रूप में पदोन्नत कर नई तहसीलों की कमान सौंपी गई है।