फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों के लिए सजाए गए माता के मंदिर,कालीमाता मंदिर में नो दिनों तक शाम को होगा महाआरती का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ नगर में मंगलवार को शारदीय नवरात्र के लिए माता के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके चलते दिन भर बड़ी संख्या में माता के सेवक मंदिरों को सजाने के काम में लगे रहे। इस अवसर पर नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन कालीमाता मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत वृंदरबन महाराज ने बताया कि पहले नवरात्र से जहां मंदिर में सुबह दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं कथा का आयोजन किया जाएगा, वहीं मंदिर में नौ दिनों तक दोपहर को यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और नौ दिनों तक हर शाम को छह से सात बजे के बीच महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में माता के भक्त भाग लेंगे। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद के साथ ही फलाहार वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें